Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. घर में पाले कछुआ नहीं होगा किसी चीज की कमी, इस तरह करें पालन

घर में पाले कछुआ नहीं होगा किसी चीज की कमी, इस तरह करें पालन

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: कछुआ जल और स्थल दोनों जगह पाए जाने वाला जीव है, इनकी चार टांगे और गर्दन बाहर की ओर निकली रहती है। हमेशा से हमारे पूर्वजों द्वारा कहा जाता है कि कछुए को लक्ष्मी के समान माना जाता है। इसको अपने घर में रखने से हमारे घर में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

धार्मिक रूप से कछुआ सौभाग्यशाली माना जाता है। इसलिए कछुए की पूजा भी होती है। वास्तु शास्त्र में कछुए के कई गुणों की व्याख्या की गई। आज हम इसको पालने के फायदें आप को बताएंगे।

ज्योतिष के कहे मुताबिक बताया जाता है कि कछुऐ का चित्र या कछुआ रखने से आपकी कई सारी परेशानियां ठीक हो जाती हैं। कछुए को घर में रखने से मन में शांति आती है और जीवन सुखमय बना रहता है।

इससे हमे अनेक लाभ हो सकते है जैसे व्यापार और आमदनी में बढ़ोतरी, हर मोड़ पर सफलता मिलना आदि।

कछुए को उत्तर दिशा में राज करने वाला कहा गया है और वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा शुभ होती है. इसलिए कछुए का चित्र आपको उत्तर दिशा की तरफ ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ और शत्रुओं का नाश होता है।

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया

कछुआ रखने से घर के सदस्यों की उम्र लंबी होती है क्योंकि कछुआ लम्बे समय तक जीता है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है, इसलिए घर या ऑफिस में इसका होना लाभदायक माना जाता है।

घर और दुकान के मुख्याद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति तथा सफलता मिलती है और घर में क्लेश एवं नकारात्मक शक्तियां दूर होती है तथा घर का माहोल अच्छा बना रहता है।

कछुआ जिसकी पीठ पर कछुए के बच्चे भी हों, उसे संतान प्राप्ति के लिए खास माना जाता है. जिस घर में संतान ना हो या जो दंपत्ति संतान के सुख से वंचित हों, उन्हें इस प्रकार का कछुआ अपने घर में रखना चाहिए।

कछुआ धन प्राप्ति का भी सूचक माना गया है, यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए।

पढ़ें :- Masik Kalashtami 2024: ज्येष्ठ माह की मासिक कालाष्टमी, जानिए तिथि और पूजा की विधि
Advertisement