Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tourists Stranded In Sikkim : भारी बारिश और बाढ़ के कारण सिक्किम में फंसे 2,000 सैलानी

Tourists Stranded In Sikkim : भारी बारिश और बाढ़ के कारण सिक्किम में फंसे 2,000 सैलानी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tourists Stranded In Sikkim :सिक्किम में खराब मौसम के कारण बने हालत से पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई है। उत्तरी सिक्किम में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क जाम होने के कारण 2,000 से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं।

पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह ने सपा विधायक मनोज पांडेय को दिलाई भाजपा की सदस्यता,कई ब्लॉक प्रमुख हुए शामिल

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी सिक्किम जिला मुख्यालय मंगन से चुंगथांग जाने वाली सड़क को पेगोंग सप्लाई खोला में अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। मूसलाधार बारिश से राज्य के कुछ हिस्सों में भूस्खलन भी हुआ है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है। लाचुंग और लाचेन, अन्य क्षेत्रों के साथ, अब शेष क्षेत्र से कट गए हैं।

Advertisement