Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. India-US Trade: भारत-अमेरिका के बीच दोगुना होगा व्यापार, मोदी-ट्रंप ने तय किया 500 बिलियन डॉलर का लक्ष्य

India-US Trade: भारत-अमेरिका के बीच दोगुना होगा व्यापार, मोदी-ट्रंप ने तय किया 500 बिलियन डॉलर का लक्ष्य

By Abhimanyu 
Updated Date

India-US Trade: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी अपनी दो दिनों की आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और ये मुलाकात सकारात्मक रही। जिसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर सहमति जताई।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और रक्षा के साथ-साथ अप्रवासियों के मुद्दे पर भी बात हुई। इसके अलावा, दोनों देशों नेताओं के बीच मुलाकात में आर्थिक सहयोग केंद्र में रहा। वर्तमान में, अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसका व्यापार 2024 में 129.2 बिलियन डॉलर है। हालांकि, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मुलाकात के बाद भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करके 500 बिलियन डॉलर करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर सहमति जताई।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साझेदारी को लेकर कहा, ”हम एनर्जी पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर पहुंचे हैं जो अमेरिका को भारत के लिए तेल और गैस के प्रमुख सप्लायर के रूप में पुनर्स्थापित करेगा।” ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका का लक्ष्य भारत का टॉप सप्लायर बनना है, जिससे दोनों देशों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित हो।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका भारत को अपनी सैन्य बिक्री में अरबों डॉलर की बढ़ोतरी करेगा और भारत को F35 लड़ाकू विमान मुहैया कराएगा। उन्होंने कहा, ‘भारत अपने कानूनों में सुधार कर रहा है जिससे अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी का भारतीय बाजार में स्वागत किया जा सके, जो उच्चतम स्तर पर है। इससे लाखों भारतीयों को सुरक्षित, स्वच्छ और सस्ती बिजली मिलेगी।’

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Advertisement