Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से 6 की मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से 6 की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें भीषण आग की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, गुरुवार देर रात बाराती शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे थे।

पढ़ें :- BCCI Naman Awards 2026 List : रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखें कौन-कौन होगा सम्मानित

आतिशबाजी के दौरान पटाखे से टेंट में आग लग गई, जिसके कारण पूरे पंडाल में भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां रखे सिलेंडर ब्लास्ट करने लगे। इससे निकली आग रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के गैलन में लग गई। इस कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। रामचंद्र पासवान के परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

 

 

पढ़ें :- कांशीराम जी के देहान्त पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किए...राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार
Advertisement