कौशांबी। कौशांबी के कोखराज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर मिट्टी का टीला ढहने से पांच लोगों की दबकर मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें :- IND vs PAK U19 WC Match : आज सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए भारत-पाक की होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
कोखराज पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव की कुछ महिलाएं घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गांव के बाहर एक टीले पर गईं थी। मिट्टी खोदते समय अचानक टीले का बड़ा हिस्सा ढह गया और वहां मौजूद सभी लोग उसमें दब गए। मिट्टी के ढेर में दबने से ममता (35), ललिता (35), कछरही (70), उमा (15) और खुशी (17) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मैना देवी, सपना, और आदेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद कौशाम्बी में हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 28, 2025
पढ़ें :- Union Budget 2026 Live: राष्ट्रपति ने 9वां बजट पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण को खिलाई दही-चीनी, सरकार से ये उम्मीदें
वहीं, इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।