कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कानपुर—प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तेज रफ्तार स्काॉर्पियो खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद वहां पर चीख पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं, घायलों का उपचार चल रहा है। ये हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे के करीब हुआ।
पढ़ें :- Video-11 हजार वोल्ट की लाइन पर लोहे की रॉड से मासूम पंतग छुड़ा रहा था, पोते को तड़पते देख बचाने दौड़े दादा की जिंदा जलकर मौत
बताया जा रहा है कि, स्कॉर्पियो सिरसा, हरियाणा से बिहार जा रही थी। इसमें 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि, किसी वाहन को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गयी। इस दौरान वो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक 45 वर्षीय पुरुष, 13 वर्ष की एक लड़की और लगभग नौ वर्ष के एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को एंबुलेंस के जरिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया,
घायलों में दो महिलाएं, चार पुरुष और तीन बच्चियां शामिल हैं। इनमें हिमांशु, नील यादव, केशव भारती समेत 3 बच्चियां अनिशा, स्नेहा और एक 7 वर्षीय बच्ची भी भर्ती है। दो महिलाओं और एक पुरुष की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।