Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दुखद: शादी के कुछ देर बाद ही फेमस सिंगर का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

दुखद: शादी के कुछ देर बाद ही फेमस सिंगर का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Jake Flint passed away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई हैं। मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का निधन (Country singer Jake Flint passes away) हो गया है। मिली जानकारी के तहत उन्होंने शादी के कुछ घंटों बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया है।

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने

आपको बता दें, बीते 26 नवबंर को सिंगर ने शादी की थी, और उसके बाद वह सोने चले गए। वहीं नींद में ही उनका निधन हो गया। सिंगर की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

आपको बता दें, जेक फ्लिंट ओक्लाहोमा (Jake Flint Oklahoma) के रहने वाले थे। दरअसल, जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने उनके निधन की पुष्टि की है।

उन्होंने जानकारी दी कि 26 नवंबर को ब्रेंडा फ्लिंट के साथ शादी करने के कुछ घंटों बाद ही नींद में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल जेक के निधन के बाद से पत्नी ब्रेंडा ने भी फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया है, जो आप यहां देख सकते हैं।

पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

अपनी पोस्ट में ब्रेंडा फ्लिंट ने लिखा, ‘हम दोनों को अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन इस समय मुझे ये सोचना पड़ रहा है कि अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया और मुझे उसकी जरूरत है। मैं ये सहन नही कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए।’

Advertisement