Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. TRAI : दो सिम कार्ड के लिए देने होंगे पैसे, जानें अब दूरसंचार विभाग ने क्या कहा?

TRAI : दो सिम कार्ड के लिए देने होंगे पैसे, जानें अब दूरसंचार विभाग ने क्या कहा?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार एक फोन में दो सिम कार्ड (Two SIM Cards) इस्तेमाल करने वालों से शुल्क की वसूली कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया था कि दूरसंचार नियामक ट्राई (Telecom Regulator TRAI) ने इसे लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। नियामक की ओर से कहा गया है कि नंबरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है।

पढ़ें :- वनडे सीरीज से पहले हार्दिक-रोहित की फिटनेस पर फंसा पेंच, टीम में चुने जाने के बाद भी COE में देना होगा टेस्ट

नियामक के प्रस्ताव के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया था कि सभी के पास दो सिम वाले स्मार्टफोन हैं और सभी के पास दो सिम कार्ड (Two SIM Card) हैं लेकिन इस्तेमाल एक ही सिम का कर रहे हैं। नियामक का कहना है कि मोबाइल नंबर सरकार की संपत्ति है जिन्हें दूरसंचार कंपनियों को एक तय सीमा के लिए दिया जाता है। ऐसे में सरकार सिम कार्ड (SIM Card) के बदले एक शुल्क की वसूली कर सकती है।

अब दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि यह अटकलें हैं कि ट्राई एक से अधिक सिम या नंबर के लिए ग्राहकों से शुल्क लेने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह से गलत है। ये दावे निराधार हैं और इनका उद्देश्य जनता को गुमराह करना है। सरकार ने रिपोर्ट को खारीज कर दिया है। ऐसे में यदि आपके पास भी दो सिम कार्ड (Two SIM Cards) हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Advertisement