Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, ‘रामायण’ को ले डूबेगी खराब एक्टिंग-कास्टिंग, नहीं भाए ‘राम-सीता’

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, ‘रामायण’ को ले डूबेगी खराब एक्टिंग-कास्टिंग, नहीं भाए ‘राम-सीता’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) में रामायण पर फिल्म बनाने की होड़ मची है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण को लेकर बने बज के बीच एक और रामायण आ रही है। नाम है- महाकाव्य श्री रामायण कथा (Mahakavya Shri Ramayan Katha)। इसका 2 मिनट 43 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें ‘कच्चा बादाम गर्ल’ (Kacha Badam Girl) अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में हैं। रजनीश दुग्गल रावण बने हैं। राम का किरदार एक्टर देव शर्मा प्ले कर रहे हैं।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पोस्टर किया जारी, जानें अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा क्या बोले?

लेकिन जिसका डर था वही हुआ। ट्रेलर देखने के बाद आपको लगेगा ये क्या ही देख लिया। मेकर्स से ये सवाल करने का मन करेगा कि इसे बनाने की क्या जरूरत थी? ये ट्रेलर रामायण को लेकर आपके इमोशंस के साथ खिलवाड़ करता है। 4000 करोड़ में बनी नितेश तिवारी की रामायण को तो लोग अभी तक अपना नहीं पाए हैं। तो सोचिए ऐसे हालातों में इस फिल्म को कैसे कोई अपनाएगा? ट्रेलर में जिस तरह लीड एक्टर्स डायलॉग बोलते हुए फंबल कर रहे हैं। ठीक वैसे ही इस फिल्म का भविष्य भी लड़खड़ाता हुआ नजर आता है।

कैसा है अंजलि अरोड़ा की फिल्म का ट्रेलर?

ट्रेलर सीता हरण के सीन से शुरू होता है। जहां रावण साधु का भेष बनाकर सीता का अपहरण करने आता है। रावण के अहंकार, सीता का वियोग, राम की सीता के लिए तड़प और हनुमान की भक्ति की झलक दिखाई गई है। लंका से सीता को वापस लाने के लिए राम हनुमान और वानरों की सेना तैयार करते हैं। राम और रावण के बीच युद्ध के सीन्स की झलक भी ट्रेलर में दिखी है। पूरे 2 मिनट 43 सेकंड के वीडियो में मेकर्स ने सीता हरण के बाद की पूरी कहानी की झलक दिखा दी है।

पढ़ें :- Ramayana Trailer : 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर के ओजस्वी आभामंडल तो यश के रावण अवतार ने दर्शकों के उड़ाए होश

फिर पीछे पड़े ट्रोल्स

पढ़ें :- अंदर आते ही असिस्टेंट डायरेक्टर ने अपनी शर्ट उतार दी, रामायण में नजर आने वाली काजल अग्रवाल के साथ सेट पर हुई थी एक डरावनी हरकत

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को टीजर रिलीज के बाद काफी सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वही हाल इस बार भी दिखा है। यूजर्स ने फिल्म की कास्टिंग के मजे लिए हैं। एक शख्स ने लिखा कि रावण के रोल में राम को क्यों कास्ट किया है? कईयों को आदिपुरुष याद आ गई है। एक शख्स ने कहा कि भगवान से डरो? यूजर्स ने अंजलि अरोड़ा की बेकार एक्टिंग का मजाक उड़ाया है। किसी ने कहा कि अंजलि को एक्टिंग में नहीं आना चाहिए था। लोग बोल्ड गर्ल अंजलि का माता सीता के रोल में देखकर भी आहत हो रहे हैं।

इस ट्रेलर का रिव्यू करें तो ना इसकी कास्टिंग दमदार है, ना ही म्यूजिक और एक्टिंग. वीएफएक्स को लेकर भी फिल्म मात खाती है। कोई ऐसा असरदार डायलॉग भी नहीं है, जो दिमाग में बस जाए। सीता बनीं अंजलि अरोड़ा को डायलॉग बोलने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पूरे ट्रेलर में उनके चेहरे पर बस एक ही एक्सप्रेशन हैं। ये ट्रेलर देखकर यही पूछने का मन कर रहा है कि आखिर इस मूवी को बनाया क्यों जा रहा है? जब ट्रेलर देखकर ही बज नहीं बना है, तो फिल्म क्या ही कमाल करेगी। अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी मूवी सिनेमाघरों में इसी महीने 25 तारीख को आएगी। इसे दो भाषाओं हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा। आपको कैसा लगा ये ट्रेलर?

Advertisement