Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आरटीओ ऑफिस कानपुर रोड लखनऊ में भारतीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ ने किया वृक्षारोपण

आरटीओ ऑफिस कानपुर रोड लखनऊ में भारतीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ ने किया वृक्षारोपण

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. इंद्र कुमार चौरसिया के तरफ से सोमवार को आरटीओ ऑफिस कानपुर रोड लखनऊ में वृक्षारोपण किया गया। डॉ. इंद्र कुमार चौरसिया ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पेड़ छाया प्रदान करते हैं, तापमान को नियंत्रित करते हैं और गर्मी के प्रभाव को कम करते हैं।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव

डॉ. चौरसिया ने बताया कि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे वायु प्रदूषण कम होता है और जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलती है।पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बांधे रखती हैं, जिससे भू-क्षरण रुकता है और मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है।उन्होंने कहा कि पेड़ सामुदायिक एकता को बढ़ावा देते हैं और कई संस्कृतियों में पवित्र माने जाते हैं। पेड़ फल, लकड़ी, औषधियाँ और अन्य संसाधन प्रदान करते हैं, जो रोजगार और आय का स्रोत बनते हैं।

वृक्षारोपण करने वालों में प्रशांत कुमार (आरआई) , प्रभात पांडे (आरटीओ, एनफोर्समेंट), संजय कुमार तिवारी (आरटीओ ,प्रशासन), प्रदीप कुमार सिंह (एआरटीओ, प्रशासन), सुशील कुमार (आरआई), विष्णु कुमार (आर आई), व डॉ. इंद्र कुमार चौरसिया अध्यक्ष भारतीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन, लखनऊ।

Advertisement