Trigrahi Yog 2024 : अगस्त माह बीतने के साथ ही ग्रहों की चाल बदलने लगी है। ग्रहों के नये पड़ाव का असर देश दुनिया से लेकर सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर माह में राजकुमार बुध और ऐश्वर्य के देवता शुक्र ग्रह एक दूसरे के सामने आ जाएंगे। दोनों प्रभावशाली ग्रह एक दूसरे पर दृष्टि डालेंगे। इसे ज्योतिष में ‘बुध और शुक्र ग्रह की द्वि-द्वादश दृष्टि’ कहते हैं।
पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
महासंयोग
यह संबंधों को प्रभावित करती है। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध और मंगल ग्रह का संयोग बन रहा है। यह लाभ दृष्टि योग बनाएगा। इससे बहुत से लोगों को धन लाभ होंगे। वहीं बुध, शुक्र और मंगल तीनों ग्रहों के इस महासंयोग का असर इन 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होता है।
तुला राशि
मंगल, बुध और शुक्र ग्रह के महासंयोग तुला राशि वालों के लाभकारी होगा। इन्हें अचानक धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में स्थितरा आएगी. शादी के योग बनेंगे।
धनु राशि
त्रिग्रही महासंयोग धनु राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल सिद्ध होगा। आपके विदेश जाने के योग बनेंगे। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट जातकों को अपने प्रोजेक्ट वर्क में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन में एडमिशन मिल सकता है। बच्चों के माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में बढ़ोतरी के साथ ही मुनाफा बढ़ेगा। व्यापार में साझेदारी बन सकती है। नौकरी पेशा लोगों को लाभ निश्चित है। युवा जातक दोस्तों के साथ अच्छे पल बिताएंगे। नए रिश्ते बनेंगे।