Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Trouble : अब YouTube पड़ा ठप, यूजर्स एप और वेबसाइट नहीं कर पा रहे है एक्सेस

Trouble : अब YouTube पड़ा ठप, यूजर्स एप और वेबसाइट नहीं कर पा रहे है एक्सेस

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की सर्विस पूरी दुनिया में ठप पड़ी थी। इसके बाद अब YouTube के ठप होने की खबर है। YouTube यूजर्स को एप और वेबसाइट दोनों पर दिक्कत हो रही है। लोग एप और साइट दोनों को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। DownDetector के मुताबिक आज यानी 22 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से लोगों को YouTube पर दिक्कत हो रही है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा दिक्कत YouTube एप के साथ हो रही है। 33 फीसदी यूजर्स ने वीडियो अपलोड में हो रही दिक्कत को लेकर शिकायत की है, वहीं 23 फीसदी ने वेबसाइट को लेकर शिकायतें की है। YouTube के सपोर्ट पेज पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
Advertisement