Truecaller Max Feature : ट्रूकॉलर (Truecaller) ने अपने यूजर्स के लिए शानदार Max नाम से एआई फीचर पेश किया है। इस AI फीचर से यूजर्स को स्पैम कॉल्स से छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल, Max फीचर स्पैम कॉल्स को ऑटोमैटिक ही ब्लॉक करने में सक्षम है। ऐसे में ट्रूकॉलर के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को स्पैम कॉल्स परेशान नहीं करेगी।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रूकॉलर (Truecaller) के प्रीमियम यूजर्स को इस फीचर के लिए डॉलर 9.99 प्रतिमाह और डॉलर 99.99 साल के हिसाब से चुकाने होंगे। कंपनी यूजर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तौर पर इनहांस फिल्टरिंग टेक्नोलॉजी देने की कोशिश कर रही है। बता दें कि ट्रूकॉलर का एंड्रॉइड यूजर्स के लिए प्रीमियम मंथली प्लान 75 रुपये से शुरू होता है। जबकि 529 रुपये सालाना चुकाने होते हैं।
इससे पहले कंपनी ने एआई-पावर्ड कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी पेश किया था। यह फीचर कॉलिंग के दौरान ट्रांसक्रिप्शन और कॉल समरी की सुविधा प्रदान करता है। AI कॉल रिकॉर्डिंग फीचर प्रीमियम यूजर्स के लिए भारत में उपलब्ध है।