Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Trump Oath Ceremony : अमेरिका में ट्रंप युग शुरू, बने 47वें राष्ट्रपति, देश-दुनिया के ये दिग्गज बने गवाह

Trump Oath Ceremony : अमेरिका में ट्रंप युग शुरू, बने 47वें राष्ट्रपति, देश-दुनिया के ये दिग्गज बने गवाह

By santosh singh 
Updated Date

Donald Trump Oath Ceremony : डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कई पूर्व राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के जज, ट्रंप का पूरा कैबिनेट, उनका परिवार के साथ-साथ तमाम देशों के शीर्ष प्रमुख और कई टेक कंपनियों के दिग्गज भी मौजूद रहे। इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और जिल बाइडन ने चाय के लिए व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया। कैपिटल रोटुंडा में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अमेरिका के इतिहास के लिए आज बड़ा दिन है। डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर पदभार (Donald Trump Inauguration Ceremony) ग्रहण कर लिया है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। बतौर राष्ट्रपति अपने पहले ही संबोधन में उन्होंने जो बाइडन पर जमकर हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि बाइडन ने कानून का गलत इस्तेमाल किया। ट्रंप का दूसरा कार्यकाल भारत के लिए भी काफी महत्वूपर्ण होने वाला है।जेडी वेंस ने अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।

ट्रंप इस आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे

राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प शपथ के बाद एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की जाएगी, जिसका उद्देश्य अमेरिकी तेल और गैस उत्पादन को बढ़ावा देना और अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए लागत कम करना है।

पुतिन ने दी बधाई

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन और परमाणु हथियारों पर नए अमेरिकी प्रशासन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

पोप फ्रांसिस ने डोनाल्ड ट्रम्प को दीं शुभकामनाएं

पोप फ्रांसिस ने डोनाल्ड ट्रम्प को शुभकामनाएं दीं। पोप ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अमेरिकी अधिक न्यायपूर्ण समाज बनाने का प्रयास करेंगे।

ब्रिटेन के पीएम ने की तारीफ

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यूके और अमेरिका बेहद करीबी हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ये रिश्ता फले-फूलेगा।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement