Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Dhaba Style Makke Roti: सुबह सुबह ट्राई करें पंजाबी जायके मक्के की रोटी का ब्रेकफास्ट, ये है बनाने का तरीका

Dhaba Style Makke Roti: सुबह सुबह ट्राई करें पंजाबी जायके मक्के की रोटी का ब्रेकफास्ट, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Dhaba Style Makke Roti:पंजाबी खाने का जायका हर किसी के जुबान पर चढ़ कर बोलता है। अगर बात हो मक्के की रोटी सरसो के साग की तो भाई क्या कहने….हल्की फुल्की ठंड वाली सुबह में गर्मा गर्म मक्के की रोटी के साथ सरसो का साग बेस्ट ब्रेकफास्ट है।

पढ़ें :- IPL Double Header Match: आज आईपीएल में खेले जाएंगे दो मुकाबले, जानें- कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत

लेकिन कई लोगो को मक्के की रोटी बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उनका कहना होता है कि मक्के की रोटी बीच बीच से टूट जाती है। आज हम आपको मक्के की रोटी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो स्वाद और देखने में एकदम ढाबे जैसी नजर आएगी। तो चलिए जानते मक्के की रोटी बनाने का तरीका।

मक्के की रोटी बनाने के लिए सामग्री

2 कप मक्के का आटा
1/2 कप गेहूं का आटा
2- 3 टेबल स्पून कटा हरा धनिया
2 टेबल स्पून घी
1/2 छोटी चम्मच अजवाइन
1 छोटी चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार

मक्के की रोटी बनाने का तरीका

पढ़ें :- वनतारा ने वाइल्डलाइफ और वेटेरिनरी साइंस के लिए दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी लॉन्च की 

मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में मक्की का आटा और गेहूं का आटा छान लें। अब आटे में बारीक कटा हरा धनिया, अजवायन, नमक और तेल डाल दें।आटे को सूखा ही अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब हल्के गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लें।

आटे को बाइन्ड करने के बाद 5 मिनट तक मसलते रहें। अब आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें, जिससे ये अच्छी तरह सेट हो जाए।अब हाथ पर थोड़ा घी लगाकर आटे से रोटी बनाने के हिसाब से आटा लें। लोई पर थोड़ा सा आटा लगाकर उंगलियों और हथेलियों से इसे थोड़ा बड़ा कर लें।

आपको रोटी को हल्के हाथ से मोटा बेलना है। अब रोटी को उठाकर थोड़ा हाथ से बड़ा करते हुए अतिरिक्त सूखा आटा झाड़ दें और तवा पर डाल दें। इस बीच दूसरी रोटी भी तैयार कर लें। तवे पर पड़ी रोटी को हल्का सिकने के बाद पलट दें। रोटी को दूसरी तरफ से हल्की ब्राउन होने तक सिकने दें।

अब रोटी को गैस पर डालकर चिमटे से घुमा घुमाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें। अब रोटी पर घी लगाकर प्लेट में पर रख लें और सरसों के साग के साथ सर्व करें। आप चाहें तो मक्की की रोटी को हरे मटर की दाल या ग्रेवी वाली किसी सब्जी के साथ खा सकते हैं। सर्दियों में मक्के की रोटी स्वाद और सेहत दोनों को अच्छी रखती है।

पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य
Advertisement