Methi puri and aloo-vadi ki sabzi: आज अगर कुछ अलग डिनर करने का मन कर रहा है तो खास आपके लिए मेथी पूरी और आलू की बड़ी की रेसिपी लेकर आये है। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। तो चलिए जानते है मेथी पूरी और आलू-बड़ी की सब्जी की स्वादिष्ट और आसान रेसिपी।
पढ़ें :- चिराग पासवान या निशांत कुमार कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, दोनों दलों के विधायक ने रखी अपनी मांग
मेथी पूरी बनाने के लिए जरुरी सामग्री:
गेहूं का आटा – 2 कप
मेथी के पत्ते – 1 कप (कटी हुई, ताजी या सूखी)
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत
अजवाइन – ½ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – ¼ चम्मच
लाल मिर्च – ½ चम्मच
तेल – 1 बड़ा चम्मच (मोयन के लिए) + तलने के लिए
पढ़ें :- Kuldeep Yadav's Wedding: वर्ल्ड चैंपियन कुलदीप यादव इस दिन वंशिका संग लेंगे सात फेरे, CM योगी समेत कई हस्तियों को भेजा न्योता
2. आलू-बड़ी की सब्जी (गांव की स्टाइल में)
आलू-बड़ी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:
आलू – 3 (उबले और कटे हुए)
उरद दाल की बड़ी – 6-8 (बाजार की या घर की बनी हुई)
टमाटर – 2
अदरक-लहसुन – 1 छोटा चम्मच
पढ़ें :- एलपीजी सिलिंडर की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, केंद्र सरकार ने लागू किया एस्मा
हींग – 1 चुटकी
जीरा – ½ चम्मच
हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर – स्वादानुसार
सरसों का तेल – 2 टेबल स्पून
हरा धनिया – गार्निश के लिए
आलू-बड़ी की सब्जी बनाने का तरीका
1. सबसे पहले बड़ियों को हल्का तलकर अलग रख लें।
पढ़ें :- 'आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसान...' अखिलेश यादव बोले- भाजपा का खेल है कि किसानों की लागत तक न निकले और खेतीबाड़ी छोड़ दें
2. कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें, हींग-जीरा का तड़का दें।
3. अदरक-लहसुन और टमाटर डालकर मसाले भूनें।
4. मसाले में उबले आलू और तली हुई बड़ी डालें।
5. नमक और थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएँ।
6. हरे धनिए से गार्निश करें और मेथी पूरी के साथ परोसें।
मेथी पूरी बनाने का तरीका
1. आटे में मेथी, मिर्च, मसाले, नमक और मोयन का तेल डालकर मिलाएँ।
2. जरूरत के अनुसार पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
3. 10 मिनट ढककर रख दें।
4. छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर बेल लें।
5. गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरा तलें।