Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Moong dal cheela: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर पीली मूंग की दाल का टेस्टी चीला

Moong dal cheela: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर पीली मूंग की दाल का टेस्टी चीला

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Moong dal cheela: हरी मूंग की दाल के साथ ही पीली मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर, कॉपर, फोलेट जैसे अनेक पोषक तत्व पाये जाते है। इतना ही नहीं इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है।

पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ'

आज हम आपको पीली मूंग की दाल का चीला बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

मूंग दाल चीला बनाने के लिए सामग्री:

धुली मूंग दाल – 1 कप (4 घंटे भीगी हुई)

अदरक – 1 टुकड़ा

पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू

हरी मिर्च – 1

नमक – स्वादानुसार

हरा धनिया

ऑप्शनल: बारीक कटे प्याज़ या पालक

मूंग दाल चीला बनाने का तरीका

पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग

1. मूंग दाल, अदरक, मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर पीसें (डोसे जैसा घोल)।

2. स्वादानुसार नमक और हरा धनिया डालें।

3. तवा गरम करें, तेल लगाकर चीला फैलाएं।

4. सुनहरा होने तक सेंकें और परोसें।

Advertisement