Kachche Ka Kofta: केला आयरन, कैल्शियम समेत तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कच्चे केले में सेहत का खजाना छिपा होता है। इसके बावजूद बहुत कम ही लोग है इसे खाना पसंद करते हैं आज हम आपको कच्चे केले की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे है जो आपके पूरे परिवार को खूब पसंद आएगी।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की धमाकेदार पारी
वो रेसिपी है कच्चे केले के कोफ्ते की रेसिपी। आप इसे लंच या डिनर में रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
कच्चे केले के कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री (कोफ्ते के लिए):
कच्चे केले – 2
आलू – 1 (उबला हुआ)
पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार
हरी मिर्च, अदरक, धनिया – स्वाद अनुसार
नमक, गरम मसाला – स्वाद अनुसार
बेसन/कॉर्नफ्लोर – 1–2 चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
तेल – तलने के लिए
ग्रेवी के लिए:
पढ़ें :- पत्रकार अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच हुआ समझौता, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मिली जानकारी
प्याज़ – 1, टमाटर – 2, अदरक-लहसुन – थोड़ा
मसाले – हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला
क्रीम या दूध – 2 चम्मच (वैकल्पिक)
कच्चे केले के कोफ्ते बनाने का तरीका
1. उबले केले और आलू मैश करें, बाकी सामग्री मिलाकर कोफ्ते बनाएं और तलें।
2. ग्रेवी के लिए पेस्ट बना लें और मसाले भूनकर ग्रेवी तैयार करें।
पढ़ें :- अब आधार नंबर नहीं वोटर आईडी नंबरों के जरिए लाभार्थियों को होगा पेमेंट? मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान
3. ग्रेवी में कोफ्ते डालें और कुछ देर पकाएं।
4. हरा धनिया डालें और परोसें।