नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में कैदियों के बीच झड़प हो गई है। कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया, जिसमें चार कैदी घायल हो गए। इस घटना के बाद एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की जान को खतरा बताया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के जीवन के साथ ये लोग ( BJP) खिलवाड़ कर रहे हैं। जब तिहाड़ जेल में एक नहीं कई हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं तो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं। 24 घंटे सीसीटीवी (CCTV) से निगरानी रखी जाती है। उनके खिलाफ गहरा षडयंत्र चल रहा है। आप ( BJP) 23 दिन तक उनके (Arvind Kejriwal) जीवन के साथ खिलवाड़ करते रहे। आपने उन्हें इंसुलिन नहीं दिया।
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के जेल प्रशासन की साजिश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को नुकसान पहुंचाने की है। उनके साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। उनकी मुलाकातें किसी खूंखार अपराधियों की तरह शीशे की दीवार खड़ी करके कराई जा रही है। तिहाड़ जेल में पिछले 1-2 वर्षों में कई हत्याएं हो चुकी हैं। ऐसे में अगर वहां सीएम केजरीवाल को कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ जेल में कुछ भी होता है तो ये लोग तो मुंह बनाकर कैमरे पर आ जाएंगे।
आप सांसद ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में कई राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार और पार्टियां तोड़कर अपनी सरकार बना ली। इन लोगों ने राज्यों में चुनाव से नहीं बल्कि खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाई। इनके उम्मीदवार और नेता कह रहे हैं, 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। इनका मकसद ही देश के संविधान और आरक्षण को खत्म करना है। 2024 का चुनाव अंतिम चुनाव है। इस चुनाव में अगर नरेंद्र मोदी और भाजपा जीतती है तो आगे से देश में चुनाव होंगे ही नहीं। इसकी शुरुआत गुजरात के सूरत से हो चुकी है। अगर ये लोग जीत जाते हैं तो देश में संविधान, आरक्षण और जनता के अधिकार खत्म हो जायेंगे। बाबा साहब के संविधान को खत्म करके आरएसएस के संविधान से देश चलाया जाएगा।
आपसी झगड़े में चार कैदी हुए घायल
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
दिल्ली के तिहाड़ जेल (Tihar Jail) की जेल संख्या 3 कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कैदियों ने झगड़े में सुए का इस्तेमाल किया। झगड़ में चार कैदी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम की घटना है, जेल नंबर तीन में बाथरूम जाने को लेकर विवाद हुआ था। चार कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया। घायलों की पहचान भूपेश, दीपक, दिनेश और दीपक के रूप में हुई है। हरीनगर थाना पुलिस ने मामला किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।