Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Typhoon Bebinca : चीन के शंघाई में बीते 75 वर्षों बाद सबसे खतरनाक तूफान, 151 km की रफ्तार से चल रही है आंधी

Typhoon Bebinca : चीन के शंघाई में बीते 75 वर्षों बाद सबसे खतरनाक तूफान, 151 km की रफ्तार से चल रही है आंधी

By santosh singh 
Updated Date

शंघाई। चक्रवाती तूफान बेबिन्का (Typhoon Bebinca) सोमवार की सुबह शंघाई (Shanghai) से टकराया। यह कैटेगरी-1 का तूफान है और इतना खतरनाक तूफान बीते 75 वर्षों से चीन में नहीं आया है। बेबिन्का तूफान (Typhoon Bebinca)  के चलते शंघाई (Shanghai) में 151 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, बोले- कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बेबिन्का तूफान (Typhoon Bebinca) शंघाई (Shanghai)  पहुंचा। इससे पहले साल 1949 में इतना शक्तिशाली तूफान आया था, जिसे टाइफून ग्लोरिया (Typhoon Gloria) के नाम से जाना जाता है। शंघाई (Shanghai) ,जो चीन का व्यापारिक केंद्र माना जाता है, वहां खतरनाक तूफान आम तौर पर नहीं आते हैं। हालांकि चीन का दक्षिणी इलाका प्राकृतिक आपदाओं से जूझता रहता है। बीते हफ्ते ही चीन के दक्षिणी प्रांत हेन्नान में यागी तूफान (Yagi Typhoon) आया था। कैटेगरी-4 के यागी तूफान ने चीन में भारी तबाही मचाई थी।

पढ़ें :- भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, कई राज्यों में नए महासचिव और संयुक्त महासचिव नियुक्त, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली?

शंघाई में बीते दो दिनों में सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द ,रेल यातायात  सस्पेंड

चक्रवाती तूफान बेबिन्का (Typhoon Bebinca) के चलते शंघाई (Shanghai) में बीते दो दिनों में सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। साथ ही रेल यातायात भी सस्पेंड कर दिया गया है। चीन में इन दिनों त्योहारों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों से घरों के भीतर रहने की सलाह दी है। तूफान के चलते शंघाई (Shanghai) के कई रिजॉर्ट, एम्यूजमेंट पार्क आदि पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

पढ़ें :- यूपी में किसानों को सीएम योगी का तोहफा, 6 फीसदी ब्याज पर छह लाख तक ऋण, समय से चुकाने पर बड़ा फायदा
Advertisement