Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Typhoon Shanshan Japan : दक्षिण-पश्चिमी जापान तूफ़ान शानशान के लिए तैयार , हाई अलर्ट

Typhoon Shanshan Japan : दक्षिण-पश्चिमी जापान तूफ़ान शानशान के लिए तैयार , हाई अलर्ट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Typhoon Shanshan Japan : दक्षिण-पश्चिमी जापान के निवासियों को विनाशकारी हवाओं और बाढ़ के लिए हाई अलर्ट पर रहने का आग्रह किया जा रहा है। तूफान शानशान के बुधवार तक गति पकड़ने और अमामी क्षेत्र तक पहुँचने की उम्मीद है। खबरों के अनुसार, तूफान अभी पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके सटीक मार्ग का पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है। शक्तिशाली तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है और अपेक्षाकृत दूर के क्षेत्रों में भारी बारिश ला सकता है।

पढ़ें :- नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप

मंगलवार को अमामी क्षेत्र में हवा की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होने का अनुमान है। बुधवार को हवा की गति 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है, जो कुछ घरों को तबाह करने के लिए पर्याप्त है।

पूरे देश में बचाव तैयारियां चल रही हैं। यवाताहामा शहर के बंदरगाह पर मछुआरों ने जहाज़ घाट पर लंगर डाल दिया है। फुकुओका प्रान्त के ओकागाकी शहर के धान किसान को फसल को जल्दबाजी में काटना पड़ा।

Advertisement