Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Udit narayan kiss controversy: उदित नारायण के किस कंट्रोवर्सी को लेकर आया अदित नारायण का बड़ा बयान

Udit narayan kiss controversy: उदित नारायण के किस कंट्रोवर्सी को लेकर आया अदित नारायण का बड़ा बयान

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। मोस्ट पॉपुलर सिंगर उदित नारायण अपने रोमांटिक गानों से लोगों के दिलों पर राज़ करते हैं। अब इनके बेटे ने इन पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उदित नारायण अपने कॉन्सर्ट में एक महिला फैन के साथ ‘लिप किस’ कंट्रोवर्सी को लेकर काफी दिन से चर्चाओं में बने हुए हैं। अब इसी कंट्रोवर्सी को लेकर इनके बेटे अदित नारायण ने रियेक्ट किया है। आईये जानते हैं कि अदित नारायण ने अपने पिता को लेकर क्या कहा है?

पढ़ें :- फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन की धुआंधार शुरुआत, मुंबई में कई सिनेमाघरों में 24 घंटे चलेगी फिल्म

पिता को लेकर अदित नारायण ने क्या कहा?
उदित नारायण अपने अनमोल गानों से फैंन्स के दिल को जीतते रहे हैं। लेकिन एक बार अपने कॉन्सर्ट में एक महिला फैन को लिप किस करने को लेकर काफी सुर्ख़ियों में आ गए। इसके बाद लोगों ने उदित नारायण को खूब ट्रोल किया जिससे वो कंट्रोवर्सी का एक हिस्सा बन चुके हैं। इसी बात को लेकर उदित नारायण ने इस वीडियो को पुराना बताया। अब पिता के ‘लिप किस’ कंट्रोवर्सी को लेकर बेटे अदित नारायण ने खुलकर बात किया है।

अदित नारायण का कहना है कि, इस चीज़ को लेकर लोगों का गुस्सा जायज नहीं था। हम एक ऐसे वक़्त से आते हैं जहां अगर हमे फैन प्यार दे रहा है तो हमे भी फैन को प्यार देना चाहिए इसमें कोई गलत बात नहीं था। इसके साथ ही, आदित्य ने कहा कि उदित नारायण की सहमति क्या हो होती है इसका उन्हें कोई आईडिया नहीं था। लेकिन अब वो जान चुके हैं।

एंटरटेन है एक अजीब चीज़
अदित नारायण ने कहा कि, एंटरटेनमेंट एक अजीब चीज़ है ऐसा नहीं है की जो सोशल मीडिया पर आप देखते हैं वो सब रियल ही होता है। पब्लिक फिगर होने के नाते दुनिया में क्या चल रहा है ये हमारे कंट्रोल में नहीं है। पहले पिता जी को नहीं समझ में आया की इतना विवाद क्यों हो रहा है। क्यूंकि वो एक अलग टाइम से आते हैं उनके टाइम में फैंस अपने आर्टिस्ट के बहुत करीब रहते थे। लेकिन अब इस टाइम वो नहीं चल रहा है भगवान का शुक्र है कि हमारे टाइम में सहमति मौजूद है। उन्हें इस बात का कोई आईडिया नहीं था। लोग उम्र के हिसाब से देखते हैं। अगर शायद मै वहीँ होता और कोई 32 साल की लड़की होती तो बड़ा बवाल न होता।

उदित के बेटे ने समझाया सहमति का मतलब
अदित नारायण ने पिता को सहमति का मतलब भी बताया है। अदित ने पिता से कहा कि वो एक सेलिब्रिटी हैं अगर वो कुछ भी करते हैं तो लोगों के नज़रों में आ जाते हैं। वो म्यूजिक इंडस्ट्री के सीनियर मेंबर हैं उनके फैंस 6 से 60 साल के लोग हैं लेकिन ये निर्भर करता है कि क्या ये वाकये किसके साथ हो रही हैं। उन्हें सहमति का मतलब नहीं पता था। वो इस जनरेशन से नहीं आते हैं की वो कभी भी गलत होना चाहेंगे। मैं उन्हें समझाता हूँ कि फैन आपको कितना प्यार दे रहा है ये कभी न्यूज़ नहीं बनेगा लेकिन आप फैंस को प्यार देंगे तो वो आग की तरह फ़ैल जाएगा।

पढ़ें :- स्टार बनने से डरने लगे थे बादशाह शाहरुख खान, तब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दी थी यह अहम सीख...

रिपोर्ट – आकांक्षा उपाध्याय

Advertisement