Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर घेरा, तो बीजेपी हुई आग बबूला, बोली-कांग्रेस मांगे माफी

उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर घेरा, तो बीजेपी हुई आग बबूला, बोली-कांग्रेस मांगे माफी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उदित राज (Udit Raj ) ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुर्मू पर कई आरोप लगाए हैं। इस टिप्पणी के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP spokesperson Sambit Patra) ने पलटवार करते हुए कहा कि उदित राज (Udit Raj )  ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया वह चिंताजनक है। कांग्रेस के पहले नेता ने ऐसा नहीं किया है बल्कि इससे पहले भी कई नेता कर चुके हैं।

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

 

जानें किस बयान पर हुआ बवाल?

बता दें कि उदित राज (Udit Raj )  ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता चलेगा। इसी ट्वीट में उदित राज(Udit Raj )  ने एक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले।

मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नहीं : उदित राज

उदित राज (Udit Raj )  ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नहीं है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदिवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

 द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपती के तौर पर पूरा सम्मान है, मेरा आधिकार है अपने हिस्से का सवाल करना

उदित राज (Udit Raj )  ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपती के तौर पर पूरा सम्मान है। वो दलित – आदिवासी की प्रतिनिधि भी हैं और इन्हें आधिकार है अपने हिस्से का सवाल करना। इसे राष्ट्रपती पद से न जोड़ा जाए।

 द्रौपदी मुर्मू जी से कोई दुबे, तिवारी, अग्रवाल, गोयल, राजपूत मेरे जैसा सवाल करता तो पद की गरिमा गिरती

इसके साथ ही उदित राज (Udit Raj )  ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी से कोई दुबे, तिवारी, अग्रवाल, गोयल, राजपूत मेरे जैसा सवाल करता तो पद की गरिमा गिरती। उन्होंने कहा कि हम दलित हैं, आदिवासी की आलोचना करेगें और इनके लिए लड़ेंगे भी। हमारे प्रतिनिधि बनकर जाते हैं फिर गूंगे-बहरे बन जाते हैं। बीजेपी ने मेरा सम्मान किया,जब एससी/एसटी की बात की तो बुरा हो गया।

 

पढ़ें :- Rainfall Alert: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से मिलेगी राहत

संबित पात्रा का पलटवार

भाजपा नेता संबित पात्रा (BJP spokesperson Sambit Patra)  ने उदित राज (Udit Raj ) पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार का शब्द उन्होंने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया। वो भी हमने सुना है।

Advertisement