Aadhaar Card Update 2025: अगर आप नया आधार कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं या पुराने में कोई बदलाव (जैसे नाम, पता या जन्मतिथि) करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 2025-26 के लिए दस्तावेजों की नई और अपडेटेड लिस्ट जारी कर दी है। अब आपके लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए कौन से कागजों की जरूरत होगी। UIDAI का यह नया नियम सिर्फ भारतीय नागरिकों पर ही नहीं, बल्कि विदेश में रहने वाले भारतीयों (OCI कार्ड धारक), 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों और लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रहने वाले लोगों पर भी लागू होगा।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
UIDAI ने दस्तावेजों को चार कैटेगरी में बांटा
1. पहचान का प्रमाण (Proof of Identity – POI)
2. पते का प्रमाण (Proof of Address – POA)
3. जन्म तारीख का प्रमाण (Proof of Date of Birth – DOB)
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
4. रिश्ते का प्रमाण (Proof of Relationship – POR)
पहचान के लिए मान्य दस्तावेज
अगर आप आधार बनवा रहे हैं, तो पहचान साबित करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक देना जरूरी होगा।
पासपोर्ट
वोटर ID (EPIC)
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
पैन कार्ड (e-PAN भी चलेगा)
ड्राइविंग लाइसेंस
सरकारी विभाग या PSU द्वारा जारी ID
नरेगा जॉब कार्ड
पेंशनर ID कार्ड
ट्रांसजेंडर ID कार्ड
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
पते के सबूत के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप अपने आधार में पता बदलना चाहते हैं तो आप इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बिजली, पानी, गैस या लैंडलाइन का बिल (तीन महीने से कम पुराना)
बैंक स्टेटमेंट या पासबुक
राशन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
रजिस्टर्ड किराया अनुबंध
केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी आवास प्रमाण पत्र
जन्म तिथि सुधार के लिए चाहिए ये दस्तावेज
स्कूल की मार्कशीट
पासपोर्ट
पेंशन से जुड़ा डॉक्यूमेंट जिसमें जन्म तिथि हो
सरकारी जन्म प्रमाणपत्र
ऑनलाइन अपडेट का मौका अभी भी फ्री
UIDAI ने साफ किया है कि 14 जून 2026 तक लोग myAadhaar पोर्टल पर जाकर फ्री में डॉक्यूमेंट्स अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको लॉगिन करना होगा, जरूरी स्कैन की गई फाइल्स अपलोड करनी होंगी और फिर OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अपडेट के बाद आप नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।
तो अगर आप आधार कार्ड में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अपडेटेड डॉक्यूमेंट लिस्ट को जरूर चेक करें। कोई भी गलती से बचने के लिए पहले से तैयारी करके ही आवेदन करें।