Ujjain Rape Case : मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन (Dharamnagari Ujjain) में सार्वजनिक स्थल पर एक महिला से बलात्कार किया गया। महिला के साथ फुटपाथ पर एक व्यक्ति बलात्कार करता रहा और दूसरा इसकी वीडियो बनाता रहा। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि उज्जैन के आगर नाका क्षेत्र (Agar Naka Area) में कबाड़ एकत्र वाली एक महिला को जबरन शराब पिलाई गई और इसके बाद उसका रेप किया गया।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत (Congress Social Media Cell Chief Supriya Shrinet) ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मप्र के उज्जैन में दोपहर दो बजे सार्वजनिक स्थल पर महिला का रेप किया गया। रेप पर आक्रोश दिखाने वालों की असलियत यह है कि वहां मौजूद लोगों ने मदद करने के बजाय वीडियो बनाया। क्या यह तमाशबीन लोग दरिंदे नहीं हैं? सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने लिखा कि उस दिन CM मोहन यादव (CM Mohan Yadav) उज्जैन में थे, इसी चौराहे से उनका काफिला 4 बार गुजरा।
मप्र के उज्जैन में दोपहर 2 बजे सार्वजनिक स्थल पर महिला का रेप किया गया
रेप पर आक्रोश दिखाने वालों की असलियत यह है कि वहाँ मौजूद लोगों ने मदद करने के बजाय वीडियो बनाया
क्या यह तमाशबीन लोग दरिंदे नहीं हैं
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
उस दिन CM मोहन यादव उज्जैन में थे, इसी चौराहे से उनका काफिला 4 बार गुजरा pic.twitter.com/zC7pIi6H9q
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) September 6, 2024
कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बनाया गया बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि यह घटना बुधवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिश्रा ने कहा कि आरोपी लोकेश ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर उससे बलात्कार किया। कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध को रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि नशा उतरने पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।