Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल मर्डर के साजिशकर्ता की तस्वीर अखिलेश यादव के साथ वायरल, सपा ने बताया भाजपा का सदस्य

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल मर्डर के साजिशकर्ता की तस्वीर अखिलेश यादव के साथ वायरल, सपा ने बताया भाजपा का सदस्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में शूटर अरबाज को मार गिराया है। इसके साथ ही एक और आरोपी सदाकत खान को गिरफ्तार किया है। सदाकत खान को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। इस बीच साजिशकर्ता सदाकत खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी आमने सामने आ गए हैं।

पढ़ें :- तीसरी बार सत्ता में आए तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे : पीएम मोदी

इस तस्वीर में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सदाकत के साथ नजर आ रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद जुबानी जंग तेज हो गयी है। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की तरफ से एक तस्वीर को शेयर किया गया है, जिसमें सदाकत नजर आ रहा है। मीडिया सेल की तरफ से लिखा गया है कि, सदाकत वर्तमान में BJP का सदस्य था जिसकी फोटो सपा के साथ जोड़ी जा रही। BJP की पूर्व विधायिका नीलम करवरिया के घर पर नीलम के पति उदयभान करवरिया के साथ सदाकत की फोटो BJP के साथ इस घटनाक्रम का कनेक्शन बताती हैं।

इससे पहले भी एक BJP नेता राहिल इस केस का मास्टरमाइंड पकड़ा जा चुका है। ये हत्या भाजपा ने करवाई है। 2024 के चुनाव में प्रयागराज और आसपास के जिलों में सांप्रदायिक तनाव फैले और भाजपा इसका चुनावी लाभ ले इसीलिए इस घटना को भाजपा ने बकायदा सत्ता का उपयोग करके अंजाम दिलवाया है। भाजपा इस तरह की साजिशें चुनाव के पूर्व करती है जो कि बेहद शर्मनाक है।

Advertisement