UN Peacebuilding Commission for 2025-2026 : भारत को 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग के सदस्य के रूप में फिर से चुना गया है। आयोग में भारत का वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत को 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग (पीबीसी) के लिए फिर से चुना गया है। संस्थापक सदस्य और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में भारत वैश्विक शांति और स्थिरता की दिशा में काम करने के वास्ते पीबीसी के साथ अपना जुड़ाव जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं
आयोग के संस्थापक सदस्य के रूप में भारत ने लगातार इसकी शांति निर्माण पहलों को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाई है। आयोग शांति निर्माण और शांति प्रयासों को बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद को सलाह देता है। इसका ध्यान सदस्य देशों, संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं और अन्य प्रासंगिक अभिनेताओं के साथ जुड़कर शांति निर्माण के लिए एक रणनीतिक और एकीकृत दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।