Unacademy Sold : भारत के सबसे वैल्यूएबल एडटेक स्टार्टअप्स में से एक, Unacademy को उसके कॉम्पिटिटर upGrad ने $200 मिलियन से थोड़ा ज़्यादा की वैल्यूएशन पर खरीद लिया है, जो इसके 2021 के पीक वैल्यूएशन से लगभग 94% कम है। अनएकेडमी के सह-संस्थापक और सीईओ गौरव मुंजाल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने इस सौदे और टीम के प्रयासों की बात की। बताते हैं कि उन्होंने IAS की पढ़ाई छोड़कर Unacademy बनाने का फैसला किया था।
पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?
उन्होंने दावा किया कि जब कोविड महामारी पीक पर थी तो Unacademy पर हर महीने 1 लाख से ज्यादा लाइव क्लास होती थीं। इस दौरान कंपनी के करीब 10 लाख पेड सब्सक्राइबर थे। मैं आगे के सफर को लेकर उत्साहित हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि इस मर्जर से हमारे शेयरहोल्डर्स भारी वैल्यू क्रिएट करेंगे। हर उस कर्मचारी को मेरा दिल से से शुक्रिया, जिसने तब भी साथ निभाया जब छोड़ना आसान होता। जो लोग कभी हमारे साथ रहे। हमारे एजुकेटर्स। हमारे निवेशक। मेरे को-फाउंडर्स।
upGrad के को-फ़ाउंडर और चेयरपर्सन रॉनी स्क्रूवाला ने TechCrunch को बताया कि इस ऑल-स्टॉक डील से Unacademy की वैल्यू ₹19.55 बिलियन (लगभग $206 मिलियन) है। स्क्रूवाला ने कहा कि Unacademy के शेयरहोल्डर्स को ट्रांज़ैक्शन के हिस्से के तौर पर upGrad के शेयर मिल रहे हैं, जबकि एंजेल इन्वेस्टर्स को क्लोजिंग पर कैश आउट किया गया।
स्क्रूवाला ने X पर लिखा, “भारत से निकले किसी प्रोडक्ट को दुनिया भर में पॉपुलर होते देखना इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि जब सोच, प्रोडक्ट और एम्बिशन किसी ज्योग्राफी तक लिमिटेड न हों तो क्या मुमकिन है। दुनिया के लिए भारत एक बहुत ही असली मौका है, और Airlearn हमें पहले से ही इसकी एक झलक दिखा रहा है।”