लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक गंदे नाले में उतरे व्यक्ति की वीडियो को शेयर करते हुए सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार से अनुरोध है कि जब कानपुर में दल-बदल करवाने से फ़ुरसत मिल जाए तो जनता की भी सुन ले।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर हो रही है और ये वीडियो कानपुर की बताई जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति गंदे नाले में उतरकर सरकार से सफाई कराने की गुहरा लगा रहा है।
भाजपा राज में ये है ‘विकसित भारत’ का सच है जहाँ गंदे नाले से फैल रही बीमारियों से बचाने के लिए जनता नाले में उतरकर गुहारने-पुकारने के लिए मजबूर है।
भाजपा सरकार से अनुरोध है कि जब कानपुर में दल-बदल करवाने से फ़ुरसत मिल जाए तो जनता की भी सुन ले।
कहे कानपुर आज का, नहीं चाहिए… pic.twitter.com/HOLFWCCjyN
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2024
इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि, भाजपा राज में ये है ‘विकसित भारत’ का सच है जहां गंदे नाले से फैल रही बीमारियों से बचाने के लिए जनता नाले में उतरकर गुहारने-पुकारने के लिए मजबूर है। भाजपा सरकार से अनुरोध है कि जब कानपुर में दल-बदल करवाने से फ़ुरसत मिल जाए तो जनता की भी सुन ले। कहे कानपुर आज का, नहीं चाहिए भाजपा!