Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘लखनऊ पुलिस मित्र परिवार’ के मार्गदर्शन में अपनों की याद में मरीज़ों के सेवार्थ छह व्हीलचेयर किया दान

‘लखनऊ पुलिस मित्र परिवार’ के मार्गदर्शन में अपनों की याद में मरीज़ों के सेवार्थ छह व्हीलचेयर किया दान

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। ‘लखनऊ पुलिस मित्र’ परिवार अनोखी पहल करते हुए कभी रक्तदान तो कभी मानसिक रूप से दिव्यांग ,प्रभुजन लड़कियों को खाद्य सामग्री वितरण व व्हीलचेयर और स्ट्रेचर वितरण आए दिन किया जाता है। इसी क्रम एक बार फिर बुधवार को अपनों की याद में हॉस्पिटल्स में मरीजों के सेवार्थ छह व्हीलचेयर डोनेशन कर मिशन को आगे बढ़ाया।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

कार्यक्रम के सूत्राधार यूपी पुलिस (UP Police) में उपनिरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि हम हॉस्पिटलों में रोगी की परेशानियों के दृष्टिगत व अपने परिवार के उन व्यक्तियों को जो आज हमारे बीच नहीं है, किंतु हर समय हमारे आस -पास हमारी यादों में बने रहते हैं। उनकी क्षत्र छाया हम पर बनी रहती है और हम उन्हें कहीं न कहीं यादों में बने रहते हैं। उनकी याद में व्हीलचेयर ,स्ट्रेचर इसलिए डोनेट करते है, क्योंकि सरकारी हॉस्पिटलों में हैरान -परेशान मरीज जब इलाज कराने आते हैं। श्री सिंह ने कहा कि व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के अभाव में बहुत अधिक संघर्ष करते हैं। उस समय यदि हमारे द्वारा दिये गए व्हीलचेयर या स्ट्रेचर पे चलकर इलाज कराकर स्वस्थ होकर अपने परिवार में जाते हैं तो यह भी एक सच्ची सेवा है और हमारे पूर्वजों की के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। इन्ही विचारों को कार्य रूप देते हुए आज पुनः छह व्हीलचेयर भेंट गया।

सम्मानित महादानियों की सूची

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

1-चित्रसेन सिंह ने अपने पूज्य पिता जी की याद में।
2-अविनाश विक्रम सिंह ने अपने पूज्य पिताजी की याद में।
3-मीना तोमर ने अपने पूज्य पिता जी की याद में।
4-नूतन वर्मा ने अपने पूज्य दादा जी की याद में।
5 -अतुल कुमार सिंह अपने पूज्य दादा जी की याद में।
6-मयंक चक्रवर्ती ने (टीम के सहयोग से )अपने पूज्य पिता जी की याद में व्हीलचेयर डोनेट किया गया।

कार्यक्रम के सूत्राधार यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक जितेंद्र ने कहा कि हम और हमारी पूरी टीम सभी सम्मानित दानदाताओं को कोटि कोटि नमन करती है।

Advertisement