नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों और भाजपा (BJP) नीत एनडीए (NDA) द्वारा सदन में बहुमत हासिल करने के बाद संभावित सरकार गठन के मुद्दे पर चर्चा हुई।
पढ़ें :- छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री के विवादित दावे को लेकर भड़के रितेश देशमुख, बोले- हमारे देवता के बारे में बेतुकी बातें अस्वीकार
बैठक सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर शुरू हुई। इस बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। मोदी सरकार (Modi Government) के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की यह आखिरी बैठक है। कैबिनेट बैठक में मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की जा सकती है। मौजूदा 17वीं लोकसभा (17th Lok Sabha) का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है।