मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी (Union Minister Nitin Gadkari) बेहोश हो गए। शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत खराब हो गई है। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आया मंच पर गिर गए। अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
मंच पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए। गडकरी यवतमाल के पुसद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए थे। वह मंच पर बोल ही रहे थे कि अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए ले गए।
पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
— Nitin Gadkari (मोदी का परिवार) (@nitin_gadkari) April 24, 2024
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में जिन पांच सीटों पर मतदान हो रहा है,उनमें नागपुर की सीट भी शामिल है। यहां बीजेपी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। वे यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
पहले भी खराब हो चुकी है तबियत
यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की तबियत अचानक बिगड़ी है। 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला।