पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को अपने महराजगंज स्थित आवास पर जनसुनवाई कर जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने बिजली,सड़क, पेंशन और राजस्व संबंधित समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार हर नागरिक की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में जाकर जमीनी स्तर पर समस्याओं का आकलन करें और समाधान सुनिश्चित करें।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित करते रहेंगे ताकि आमजन की समस्याओं को सीधे सुना जा सके और प्रशासन को उनके समाधान के लिए सक्रिय किया जा सके।
जनसुनवाई के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश पटेल,जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ पटेल,शैलेश पाण्डेय, गोविंद जायसवाल, सानंदन पटेल अशोक विश्वकर्मा,अश्वनी पटेल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं व स्थानीय मुद्दों की जानकारी केन्द्रीय मंत्री को दी।
पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट