नई दिल्ली: महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे (Union Minister of State for Sports Raksha Khadse) की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। शुक्रवार महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे (Union Minister Raksha Khadse) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुँची है।
पढ़ें :- भाजपा सरकार है या दुकानदार? अखिलेश ने JPNIC को लीज पर दिये जाने को लेकर उठाए सवाल
महाराष्ट्र में पुणे रेप कांड (Pune Rape Case) के बाद अब केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे (Union Minister Raksha Khadse) की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे (Union Minister of State Raksha Khadse) की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई। बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत के लिए खुद केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे (Union Minister of State for Sports Raksha Khadse) को पुलिस थाने में जाना पड़ा। इस मुद्दे उनके ससुर और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना संत मुक्ताई यात्रा (Sant Muktai Yatra) के दौरान हुई। इस मुद्दे पर रक्षा खडसे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले की मुक्ताईनगर तहसील के कोथली गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां संत मुक्ताई यात्रा के दौरान कुछ आवारा लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया । बताया जा रहा है कि मनचलों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी करने के अलावा केंद्रीय मंत्री की बेटी के सुरक्षाकर्मी को भी धमकाया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विपक्ष ने घटना पर साधा निशाना
पुणे रेप कांड के बाद केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी होने पर राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने निशाना साधा है। तो वहीं कांग्रेस के चीफ प्रवक्ता अतुल लोंढे ने इस मामले को लेकर एक्स पर लिखा है कि अब तक भाजपा नेता देश और प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में आरोपियों का समर्थन करते रहे हैं। बदलापुर के एक स्कूल में बच्चों के यौन शोषण के मामले को दबाने का प्रयास किया गया। गुपजारत में बिलकिस बानो के बलात्कारियों को सम्मानित किया गया। इसके कारण अब गुंडे अब भाजपा नेताओं के घरों तक पहुंच गए हैं। यह घटना राज्य में तब सामने आई है जब एक दिन बाद यानी तीन मार्च से राज्य विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है।
पढ़ें :- IND vs SL Colombo Test : श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रनों पर ढेर, भारत ने मेजबान टीम को दिया फॉलोऑन
क्या बोले कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख सपकाल?
महाराष्ट्राची मान शरमेने खाली घालायला लावणारी परिस्थिती महायुतीने निर्माण केली आहे. महाराष्ट्रातील कायदा सुव्यवस्था पूर्ण पणे संपली असून राज्यात जंगलराज आणले आहे.
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे यांच्या मुलींची टवाळखोरांनी छेड काढली आणि सुरक्षारक्षकांना धक्काबुक्की केल्याची घटना… pic.twitter.com/QQJ2A3ZmEv
— Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) March 2, 2025
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव
कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने लिखा है कि महायुति ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जिससे महाराष्ट्र का गौरव शर्मसार हो जाएगा। महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और राज्य में जंगल राज कायम हो गया है। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटियों के साथ गुंडों द्वारा छेड़छाड़ और सुरक्षा गार्डों को धक्का दिए जाने की घटना बेहद चिंताजनक है और यह दर्शाती है कि राज्य में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री रक्षाताई खडसे पुलिस स्टेशन में बैठी हैं, क्योंकि खडसे की बेटी और अन्य लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
पूर्णकालिक गृह मंत्री की मांग
सपकाल ने लिखा है कि गैंगस्टरों के संरक्षण के कारण राज्य में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अत्याचारों में भारी वृद्धि हुई है। जहां केंद्रीय मंत्रियों की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, वहां आम लोगों के बच्चों की स्थिति के बारे में न सोचना ही बेहतर है। गृह मंत्री और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Home Minister and Chief Minister Devendra Fadnavis) का ध्यान घरेलू मोर्चे और अपराधियों पर से हट गया है। यह तथ्य कि सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में भी मंत्रियों की बेटियों के साथ छेड़छाड़ हो रही है, यह दर्शाता है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति गड़बड़ा गई है। राज्य में माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देवेंद्र फडणवीस को गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देकर राज्य को पूर्णकालिक सक्षम गृहमंत्री प्रदान करना चाहिए। सपकाल ने गृह मंत्री सपकाल को टैग किया है।