लखनऊ। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत के विकास के लिए लागातर बड़े काम कर रहे हैं। उनके इस कदम से पीलीभीत लगातार आगे बढ़ रहा है। इस बीच उन्हें पीलीभीत के 13 परिवारों के युवाओं के किर्गिस्तान में फंसे होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने उनके परिवार के लोगों को दिल्ली में बुलाकार मुलाकात की। साथ ही, परिवार के लोगों को युवाओं के वहां से सुरक्षित वापसी लाने का आश्वासन दिया।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने CEC तीखा हमला, बोले-'ज्ञानेश कुमार देशद्रोही, मुख्य चुनाव आयुक्त पद से दें इस्तीफा'
केंद्रीय राज्यमंत्री और पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पीलीभीत स्थित बरखेड़ा, गजरौला एवं पूरनपुर के 13 परिवारों के युवाओं के किर्गिस्तान में फंसे होने की सूचना पर आज उनके परिवार के लोगों को नई दिल्ली में बुला कर विषय की जानकारी ली एवं युवाओं की सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया।
वाणिज्य भवन, नई दिल्ली पीलीभीत स्थित बरखेड़ा, गजरौला एवं पूरनपुर के 13 परिवारों के युवाओं के किर्गिस्तान में फँसे होने की सूचना पर आज उनके परिवार के लोगों को नई दिल्ली में बुला कर विषय की जानकारी ली एवं युवाओं की सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/gT5dThLTS9
पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग पर अड़े, इस पर हो खुलकर चर्चा
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) December 12, 2025
उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की ये प्राथमिकता है कि हर भारतीय नागरिक सुरक्षित रहे। इसी सन्दर्भ में सम्बंधित विषय में विदेश राज्यमंत्री से पत्राचार किया गया है और पूर्ण विश्वास है जल्दी ही सबकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित होगी।