पुणे। महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है। पुणे में रेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे (Raksha Khadse) की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। जलगांव (Jalgaon) जिले के एक मेले में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई। इस घटना के बाद कांग्रेस व महा विकास अघाड़ी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री की बेटी ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या हाल होगा यह समझा जा सकता है? हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बेटी ही सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिकों की स्थिति क्या होगी? मैं मुख्यमंत्री से मिलकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग करूंगी।
पढ़ें :- वाजपेयी जी के जमाने में पेपर लीक क्यों नहीं हुआ? आज सरकार खुद कर रही है घोटाले, मुरली मनोहर जोशी ने केंद्र की नीतियों पर उठाए गंभीर सवाल
रावेर सीट से तीन बार सांसद रहीं सुश्री खडसे ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और कानून का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि कई लड़कियां आगे आने से हिचकिचाती हैं, लेकिन हमें चुप नहीं रहना चाहिए।
मैं यहां एक मां के रूप में न्याय मांगने आई हूं, न कि एक केंद्रीय मंत्री
रक्षा खडसे मोदी सरकार में केंद्रीय युवा मामलों और खेल राज्यमंत्री हैं। उनकी बेटी शिवरात्रि मेले में गई थी। जहां उनके साथ छेड़छाड़ हुई। यही नहीं बेटी के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ भी शोहदों ने मारपीट की है। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री खड़से खुद जलगांव के कोथाली पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
रक्षा खडसे ने कहा कि शिवरात्रि (Shivratri) के अवसर पर हर साल कोथाली में एक यात्रा आयोजित होती है। मेरी बेटी भी इस मेले में गई थी, जहां कुछ लड़कों ने उसके साथ अभद्रता की। मैं यहां एक मां के रूप में न्याय मांगने आई हूं, न कि एक केंद्रीय मंत्री के रूप में।
पढ़ें :- BJP राज में भ्रष्टाचार का स्वर्ण ठोसीकरण जिस तरह से हो रहा है, उसकी पोल भी एक दिन ‘राम मंदिर में चोरी’ की तरह खुलेगी: अखिलेश यादव
मंत्री की बेटी और सहेलियों का वीडियो बना रहे थे लड़के पुलिस के मुताबिक, मेले के दौरान कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी की। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। जब गार्ड ने देखा तो उसने लड़कों को रोका।
गार्ड ने जब मोबाइल जब्त कर जांच की। इसके बाद लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने युवकों को बताया कि यह लड़की केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार है, लेकिन युवक नहीं रुके।
केंद्रीय मंत्री बोलीं कि लगातार लड़कियों का पीछा कर रहे थे युवक रक्षा खडसे ने कहा कि यह घटना गंभीर है। मैं गुजरात जा रही थी तो बेटी को सुरक्षा गार्ड और कार्यालय कर्मचारियों के साथ भेज दिया था। उसके दोस्त भी साथ थे। वहां पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया। वे लड़के लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जहां जातीं, वहीं चले जाते। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से दो बार बात की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं।
महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं,अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है : पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे
रक्षा खडसे के ससुर पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा,कि पुलिस को पहले भी इन युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। ये लड़के शातिर अपराधी हैं। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है। मैंने इस संबंध में DSP और IG से बात की है।
पढ़ें :- Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, चोट ने दिया बड़ा झटका
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मुक्ताईनगर के डिप्टी एसपी कुशनात पिंगड़े (Kushanat Pingde) ने बताया कि आरोपियों ने कई लड़कियों के साथ बदसलूकी की और जब उनके बॉडीगार्ड्स ने विरोध किया तो उनसे भी झगड़ा किया। सात आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि उन्होंने लड़कियों के वीडियो भी बनाए थे।
पुणे रेप केस के बाद राज्य में बढ़ी चिंता
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में पुणे में एक चौंकाने वाला रेप केस (Pune Rape Case) सामने आया था। पिछले मंगलवार को पुणे के स्वारगेट डिपो (Swargate Depot) में एक खाली बस में 26 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार हुआ। इस मामले में आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे (Dattatray Ramdas Gade) को एक धान के खेत से गिरफ्तार किया गया। वह पहले भी चोरी, डकैती और चैन स्नैचिंग के मामलों में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन 2019 से जमानत पर बाहर था।