जोधपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnav) के पिता दाऊलाल वैष्णव (Daulal Vaishnav) का मंगलवार को जोधपुर के एम्स ( Jodhpur AIIMS) में निधन हो गया है। इस दौरान मंत्री अश्विनी वैष्णव (Minister Ashwini Vaishnav) खुद एम्स में मौजूद थे। जोधपुर में आज अंतिम संस्कार होगा।
पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान
बता दें कि वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज एम्स जोधपुर में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा कि यह अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) के पिता दाउ लाल वैष्णव जी (81 वर्ष), का आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया।
पाली जिले के रहने वाले थे दाऊलाल वैष्णव
रेल मंत्री के पिता दाऊलाल वैष्णव पाली जिले के जीवंत कला गांव के निवासी थे। वे अपने परिवार के साथ जोधपुर में आकर रहने लगे थे। उनका घर जोधपुर के भास्कर चौराहा के करीब महावीर कॉलोनी, रातानाडा में मौजूद है। दाऊलाल वैष्णव अपने गांव के सरपंच भी रह चुके हैं और सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रूप से भूमिका अदा करते आये हैं। उन्होंने जोधपुर में एक वकील और कर सलाहकार के रूप में काफी लम्बे वक़्त तक काम किया है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
पढ़ें :- Lahore AQI : लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के पूज्य पिता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि!
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक-संतप्त परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2025
पढ़ें :- 'ऐसे सनातन में नहीं रह सकता, अगले महीने इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा', आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पूज्य पिता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक-संतप्त परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के पिताजी श्री दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 8, 2025
पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुःख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन की जानकारी बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार वालों को संबल प्रदान करें।