पटना। महागठबंधन की पटना के गांधी मैदान में रविवार को जन विश्वास महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं ‘मेरी गारंटी’, लेकिन मैं बताता हूं उनकी गारंटी क्या है? हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा,विदेशों से काला धन लाऊंगा,सभी के खाते में 15 लाख डालूंगा,2022 तक हर व्यक्ति के पास पक्का मकान होगा,2022 तक किसान की आय दोगुनी होगी,पटना को स्मार्ट सिटी बनाऊंगा ये सब किसी को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यानी मोदी जी ‘झूठों के सरदार’ हैं। जब तक आप नरेंद्र मोदी को सत्ता से नहीं हटाएंगे, तब तक देश में सुख और समृद्धि नहीं आएगी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ED, CBI और IT का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराने-धमकाने का काम करती है। लालू जी को लगातार डराया जा रहा है, लेकिन वे झुके नहीं। वहीं नीतीश कुमार BJP से जा मिले और अब बोल रहे हैं- हम आपके चरणों में ही रहेंगे।
LIVE: Congress President Shri @Kharge and Shri @RahulGandhi address 'Jan Vishwas Rally' in Patna, Bihar. https://t.co/bBhX1MIWZt
— Congress (@INCIndia) March 3, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
खोटे सिक्के उछालते रहिए, काम अपना निकालते रहिए.. लोग सीधे हैं तो उन्हें यूं ही, झूठे वादों पे टालते रहिए। ये हैं बच्चे बहल ही जाएंगे, आप पानी उबालते रहिए.. माल जैसा मिले मिरे ‘रहबर’, अपनी झोली में डालते रहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान की यह विशाल रैली केवल बिहार में बदलाव का संकेत नहीं है बल्कि पूरे देश के बदलाव की झलक है। उन्होंने मैंने कल देखा मोदीजी बिहार आए और उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए। याद कीजिए, ऐसे ही वादे उन्होंने 2014 और 2019 के चुनावों में भी किये थे।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2015 में उन्होंने स्पेशल पैकेज का वादा किया था। 1 लाख 25 हज़ार करोड़ का स्पेशल पैकेज। आज तक किसी को नहीं पता कि वो पैसे कहां है? स्पेशल पैकेज छोड़िए, आज मोदी की बुरी आर्थिक नीतियों के कारण इस देश के हर एक नागिरक पर 1 लाख 60 हजार रुपये का क़र्ज़ है। ये है “मोदी जी की झूठी गारंटी” है। अब आप लोगों को फ़ैसला करना है। आपको झूठे वादों और धोखे-वाली गारंटी चाहिए या फिर कांग्रेस पार्टी और INDIA Alliance की पक्की गारंटी चाहिए।
बुलडोजर से पूरे देश की अर्थव्यवस्था को रौंद देना
वामदल के दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि दिल्ली की सरकार से मैं कहता हूं सिहांसन खाली करो, जनता आ रही है। पिछले 10 साल से जो पार्टी जनता के साथ विश्वासघात कर रही है, उसका काम केवल बुलडोजर चलाना है। उस पार्टी का काम है बुलडोजर से पूरे देश की अर्थव्यवस्था को रौंद देना। अब बुलडोजर पार्टी नहीं चलेगी। किसान दिल्ली की सीएम पर आना चाहते हैं। यह सरकार अंबानी और अडाणी के आगे खुद कालीन बनकर बिछ जाती है। अंबानी के बेटे की शादी का नजारा यह लोग देख रहे हैं, लेकिन, किसानों को दिल्ली आने नहीं दे रहे हैं। भाजपा वाले भारत रत्न का इस्तेमाल सत्ता के लिए करेंगे यह किसी ने सोचा नहीं होगा। आज कर्पूरी जी को सम्मान देने के नाम पर विधायकों को तोड़ा जा रहा है। खरीदा जा रहा है। और, जो झुक नहीं रहा उसका हाल माले विधायक मनोज मंजिल को तरह कर दिया जाता है। मनोज मंजिल को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। नीतीश जी जाने से इंडी गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार की जनता लड़ेगी और तानाशाही को खत्म करेगी।