Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. Unlock 2.0 Bihar: अब शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, नियमों में हुए और बदलाव

Unlock 2.0 Bihar: अब शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, नियमों में हुए और बदलाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

पटना: बिहार में अनलॉक 1 के बाद अब अनलॉक 2 की घोषणा भी कर दी गई है। जिसमें थोड़ी और ढिलाई दी गई है। सीएम नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को ट्वीट कर बिहार में अगले 7 दिनों के लिए लागू रहने वाले नियमों की घोषणा की। बिहार में लॉकडाउन हटाने की घोषणा के बाद सीएम नीतीश कुमार ने लगातार दूसरी बार बिहार में लागू पाबंदियों को थोड़ा कम किया है। इसके पहले कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद लॉकडाउन हटाया गया लेकिन कुछ पाबंदियां सशर्त जारी थी।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

 

नये नियमों के अनुसार अब बिहार में 5 बजे के बदले 6 बजे शाम तक दुकानें खोली जा सकेगी। वहीं नाईट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा। लेकिन इसके समय सीमा को बदल दिया गया है।अब पूरे प्रदेश में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू लागू रहेगा। ये नियमें अगले 1 सप्ताह तक अर्थात दिनांक 16.06.21 से 22.06.21 तक लागू रहेंग। अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय शाम 5 बजे तक खुल सकेंगे।

Advertisement