गाजीपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को सीएम योगी (Cm YOgi) वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसी क्रम में सीएम योगी (Cm Yogi) शुक्रवार को गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इसके साथ ही इस दौरान ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी बांटी और उनकी हर संभव मदद की बात कही।
पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों से भेंट कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की व जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/rVvjukidMm
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 13, 2021
पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी
इससे पहले सीएम योगी (Cm Yogi) गाजीपुर (Ghazipur) के गहमर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित 182 परिवारों को राहत सामग्री बांटी। इसके साथ ही सीएम (Cm) ने उन्हें आवश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सरकार इसको लेकर लगातार काम कर रही है।
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के हवाई व जमीनी सर्वेक्षण के क्रम में आज गाजीपुर का दौरा किया जा रहा है।
गंगा जी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ से लगभग 32 राजस्व ग्राम के करीब डेढ़ लाख लोग प्रभावित हैं।@UPGovt द्वारा पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है: #UPCM श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/Jq7RP6fVtk
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 13, 2021
पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव बोले-प्रधानमंत्री महंगाई का 'म' और बेरोजगारी का 'ब' नहीं बोल रहे
साथ ही सीएम योगी (Cm Yogi) ने सभा में बाढ़ पीड़ितों के हित के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से अवगत कराते हुए तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। बता दें कि, गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित चार तहसील सेवराई 150, सदर 10, मुहम्मदाबाद 5 और जमानिया 17 पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।