Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 : मतदाता सूची में नाम जांचने व जुड़वाने का 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 : मतदाता सूची में नाम जांचने व जुड़वाने का 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता सूची एवं पर्याप्त संख्या में फार्मों (6, 7 एवं 8) के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहे। नागरिकों को अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने तथा नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया।

पढ़ें :- अतरौलिया में 'संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन' ऐतिहासिक रूप से सफल, प्रशांत कुमार सिंह, बोले-संगठन की ताकत, सर्वसमाज की आवाज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यदि कोई नागरिक 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित विशेष अभियान दिवस में किसी कारणवश अपने मतदेय स्थल पर नहीं पहुंच सके हैं, तो भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आगामी 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।

इन दिवसों पर नागरिक अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सदस्यों का नाम जांच सकते हैं और नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के लिए आवश्यक है, इसलिए सभी पात्र नागरिक को समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराना चाहिए। प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आयोजित विशेष अभियान दिवस के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया।

Advertisement