Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Bhojpuri Academy : UP सरकार ने भोजपुरी अकादमी में 5 नए सदस्य किए नामित, मजबूत होगी सांस्कृतिक और सामाजिक पहुंच 

UP Bhojpuri Academy : UP सरकार ने भोजपुरी अकादमी में 5 नए सदस्य किए नामित, मजबूत होगी सांस्कृतिक और सामाजिक पहुंच 

By अनूप कुमार 
Updated Date

UP Bhojpuri Academy :  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने भोजपुरी भाषी पूर्वांचल में अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक पहुंच मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।यूपी सरकार ने 5 लोगों को नामित किया है। इनमें एक उपाध्यक्ष और चार सदस्य शामिल है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय को अकैडमी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, वाराणसी की सीता मिश्रा, प्रतापगढ़ के कृष्ण कुमार सिंह, महराजगंज के अशोक जायसवाल और गोरखपुर के डॉ फूलचंद गुप्ता को सदस्य नामित किया गया है। अकादमी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।

पढ़ें :- Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें

इन नियुक्तियों में पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। खास बात यह है कि नामित सदस्यों का संबंध भोजपुरी भाषी क्षेत्र से है।

एक साल का होगा कार्यकाल
नामित उपाध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। हालांकि, शासन चाहे तो इस अवधि से पहले भी उनका नामांकन समाप्त कर सकता है। यानी इन सभी सदस्यों को फिलहाल एक साल के लिए अकादमी में जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement