Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर यूपी भाजपा मना रही है उत्सव,सीएम ने जारी की पुस्तिका

योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर यूपी भाजपा मना रही है उत्सव,सीएम ने जारी की पुस्तिका

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में भाजपा सरकार (BJP Government) के आठ वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों पर जारी एक पुस्तिका का विमोचन किया। इसके बाद सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति’ पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी जारी की।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

इस मौके पर सीएम योगी ने समर्थन देने के लिए आमजनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आठ वर्षों में किसान के उत्थान के लिए, बेरोजगारों को रोजगार देना, परंपरागत उद्यमिता को आगे बढ़ाया गया, मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए जो कार्य किए गए। इसके लिए जनपद मुख्यालयों में तीन दिन दिवसीय कार्यक्रम चलाए जाएंगे। लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…

 

सीएम ने आगे कहा कि पहले दंगे, आतंक को लोगों ने देखा। आठ वर्ष पहले यूपी बीमारू राज्य माना जाता था। आज वही प्रदेश अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है। पहले यूपी विकास का ब्रेक माना जाता था। आज वही प्रदेश विकास की उदाहरण बनकर उभरा है। प्रदेश वही है, जनता वही है, सिस्टम वही है, सिर्फ सरकार बदलने मात्र से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले किसान आत्महत्या करता था। जिस प्रदेश में तकनीकि का उपयोग करके किसान को समृद्ध बनाया जाना चाहिए था, वहां पर किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया। आज प्रदेश की जीडीपी में 28 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज किसानों को किसान सम्मान निधि केो माध्यम से करोड़ों रुपये सीधे खाते में भेजे गए।

चीनी मिलें बंद करने की जगह छह नई मिलें स्थापित कीं-सीएम
प्रदेश में सिंचाई की व्यापक व्यवस्था की गई। हमने प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापिक किए। कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की। इसका नतीजा हुआ कि दलहनी, तिलहनी फसलों के साथ अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा। पहले चीनी मिलें बंदी की कगार पर थीं। करोड़ों रुपये किसानों का बकाया था। हमने इसमें बदलाव किया। हमने चीनी मिलें बंद होने नहीं दीं। साथ ही छह मिलें स्थापित कीं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज 177 लाख लीटर एथेनाल का उत्पादन प्रदेश में हो रहा है। हमने 14 लाख निजी नलकूपों को बिजली की निःशुल्क व्यवस्था देकर किसानों को समृद्ध बनाया। सरकार ने 2023-24 में गेहूं की खरीद के पहले करीब ढाई गुना खर्च किया। धान के क्रय में पहले की सरकारों की अपेक्षा 2017-2024 के बीच पांच गुना अधिक धान का मूल्य डीबीटी से किसानों के खाते में भेजी गई।

पढ़ें :- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, लाखों किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार रुपये

ज्ञात हो कि योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर यूपी भाजपा उत्सव मना रही है। इसकी शुरुआत सोमवार से हो गई। यह उत्सव 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इसके तहत भाजपा प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी। इस क्रम में जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी।

अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की अगुवाई में ‘उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष’ के संदेश के साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनमानस तक पहुंचेगी।

2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी। हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। आज प्रदेश में कानून का राज है। महाकुंभ इसका उहादारण है। इतने बड़े आयोजन के बाद बी एक भी घटना नहीं घटित हुई। प्रदेश वही है, लेकिन सरकार बदलने से बड़ा बदलाव आया है।

पारदर्शी व्यवस्था से सरकार ने एक लाख से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती पूरी की। हाल में 60 हजार और पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी हुई है। 2017 से पहले 10 जनपदों में पुलिस लाइन नहीं थी। बारक खराब पड़े थे। आज उन जिलों में या तो पुलिस लाइन का काम पूरा हो गया है, या निर्माणाधीन हैं।

Advertisement