लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, आज पूरा उत्तर प्रदेश सपा प्रमुख से पूछ रहा है कि आपका यह राम-प्रेम तब कहां छुपा था जब सपा शासन में रामलीलाओं पर लाठियां बरसती थीं, संतों पर अत्याचार होता था और जब आपके ही चहेते सहयोगी पवित्र श्रीरामचरितमानस की प्रतियां जलाकर सनातन को गाली दे रहे थे?
पढ़ें :- आजम खान के ठिकनों पर ईडी की छापेमारी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा-भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आजीवन सनातन का अपमान किया और रामभक्तों को सताया, चुनाव आते ही सपा ने जमकर राम नाम का ढोंग रचाया। बड़ा गजब दौर आ गया है, जिन लोगों के माथे पर निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने का अमिट कलंक लगा है, जो सालों तक माफिया राज और तुष्टिकरण का झुनझुना बजाते रहे, जिन्होंने आजीवन धर्म का अपमान किया वो आज अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके धर्म-अधर्म का ज्ञान बांट रहे हैं।
आजीवन सनातन का अपमान किया और रामभक्तों को सताया,
चुनाव आते ही सपा ने जमकर राम नाम का ढोंग रचाया!बड़ा गजब दौर आ गया है, जिन लोगों के माथे पर निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने का अमिट कलंक लगा है, जो सालों तक माफिया राज और तुष्टिकरण का झुनझुना बजाते रहे, जिन्होंने आजीवन धर्म का… pic.twitter.com/HgXvZne6AK
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) May 19, 2026
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को दी क्लीन चिट
उन्होंने आगे लिखा, आज पूरा उत्तर प्रदेश सपा प्रमुख से पूछ रहा है कि आपका यह राम-प्रेम तब कहां छुपा था जब सपा शासन में रामलीलाओं पर लाठियां बरसती थीं, संतों पर अत्याचार होता था और जब आपके ही चहेते सहयोगी पवित्र श्रीरामचरितमानस की प्रतियां जलाकर सनातन को गाली दे रहे थे? तब आपके मुंह में दही क्यों जमा था?
ये तो आज साफ़ हो गया कि आप जैसों के लिए सनातन सिर्फ एक चुनावी स्टंट और वोट बैंक साधने का फॉर्मूला है। लेकिन राम हमारे लिए सत्ता का साधन नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, आत्मा और गौरव हैं। कृपा करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए हमारे आराध्य का इस्तेमाल करना बंद कीजिए। धर्म-अधर्म का यह पूरा स्वांग अब जनता समझ चुकी है और रामभक्तों ने ठान लिया है कि आपका और आपके इस कुनबे का 2027 में पूरा सफाया करना है।