लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, आज पूरा उत्तर प्रदेश सपा प्रमुख से पूछ रहा है कि आपका यह राम-प्रेम तब कहां छुपा था जब सपा शासन में रामलीलाओं पर लाठियां बरसती थीं, संतों पर अत्याचार होता था
