लखनऊ। योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (Secondary Education Minister Gulab Devi) ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ के चलते 24 तारीख की यूपी बोर्ड की परीक्षा निरस्त की गई है। इस दिन आयोजित होने वाली परीक्षा बाद में कराई जाएगी। गुलाब देवी ने बताया कि बाकी जो शेड्यूल जारी किया गया है उसके अनुसार परीक्षा होगी। यह परीक्षा सिर्फ प्रयागराज जिले के विद्यार्थियों के लिए स्थगित होगी। 24 फरवरी की स्थगित परीक्षा 9 मार्च को कराई जाएगी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
VIDEO-यूपी बोर्ड की 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा निरस्त, बाद में जारी होगा शेड्यूल pic.twitter.com/wLmJ6lEeZB
— santosh singh (@SantoshGaharwar) February 21, 2025
16 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
लखनऊ में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी और हर क्लास में 2-2 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चलेंगी। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए STF और LIU को भी अलर्ट किया गया है। 16 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यूपी बोर्ड एग्जाम शेड्यूल
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में नकल न हो इसके लिए निगरानी हेतु एसटीएफ और एलआईयू को भी अलर्ट किया गया है। साथ ही 16 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
लखनऊ में 127 परीक्षा केंद्र
राजधानी लखनऊ में बोर्ड की परीक्षा के लिए 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 126 नियमित और एक मॉडल जेल केंद्र शामिल है। इन परीक्षा केंद्रों में कुल 1,03,778 परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले हैं जिनमें हाईस्कूल के 53,931 और इंटरमीडिएट के 49,847 परीक्षार्थी शामिल हैं।