Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Budget 2023: आजम खान के समर्थन में शेरवानी में पहुंचे अखिलेश यादव और सपा विधायक

UP Budget 2023: आजम खान के समर्थन में शेरवानी में पहुंचे अखिलेश यादव और सपा विधायक

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Budget 2023:  उत्तर प्रदेश में राज्य के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बुधवार को योगी-2 का दूसरा बजट पेश किया। 6.90 लाख करोड़ के इस बजट में स्टूडेंट्स, महिला और स्वास्थ्य के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। वहीं, इस बजट के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक अलग ही रंग और वेशभूषा में नजर आए। पूर्व मंत्री आजम खां (Azam Khan) के समर्थन में आज सपा विधायक सदन में शेरवानी पहनकर पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी खुद शेरवानी पहनकर पहुंचे थे।

पढ़ें :- तीसरी बार सत्ता में आए तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे : पीएम मोदी

दरअसल, समाजवादी पार्टी सदन के अंदर आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ऐसा किया है। आजम खान (Azam Khan) जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन आते थे, ठीक वैसे ही सपा विधायक शेरवानी पहनकर सदन में पहुंचे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से लिखा कि ‘हुज़ूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में, बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेज़बानी में।‘

पढ़ें :- कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी इन्होंने हमेशा बंटवारे की राजनीति की है : सीएम योगी

इस दौरान एक सपा विधायक ने कहा कि आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम विधायक शेरवानी में सदन में आए हैं, आज का ड्रेस कोड पार्टी ने तय किया है और सब इसके चलते शेरवानी में आए हैं। आजम खां के सवाल पर सपा विधायक ने कहा कि इस सत्र में हम उन्हें मिस कर रहे हैं।

 

Advertisement