UP By Election Exit Poll: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। उपचुनाव के बाद 9 सीटों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इसमें भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है, जबकि सपा को झटका लग रहा है।
पढ़ें :- असम चुनाव : नहीं बनी कांग्रेस से हेमंत सोरेन की बात, JMM अब अकेले होगी चुनावी मैदान में!
एक्जिट पोल में भाजपा को चार से छह सीट
ज़ी न्यूज़ आईसीपीएल एग्जिट पोल में बीजेपी को पांच और सपा को चार सीटें मिलने का अनुमान है।
टाइम्स नॉउ जेवीसी
टाइम्स नॉउ जेवीसी ने इंडिया गठबंधन को तीन और एनडीए की झोली में छह सीट जाने का अनुमान जताया है।
मेट्रिज एग्जिट पोल के रुझान
इस बीच मेट्रिज एग्जिट पोल ने अपने अनुमान का एलान करते हुए एनडीए को सात और इंडिया गठबंधन के खाते में दो सीट दी हैं।
इन सीटों पर हुए उप-चुनाव
यूपी में फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव संपन्न हुए। सभी सीटों पर सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी के बीच माना जा रहा है। हालांकि मैदान में बहुजन समाज पार्टी भी के अलावा कई अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं लेकिन टक्कर केवल दो के बीच मानी जा रही है।
पढ़ें :- फंदे को चूमा, मौत को ललकारा: आज ही के दिन तीन जांबाजों ने रचा था स्वाधीनता का नया इतिहास