UP By-Election Live : यूपी की उपचुनाव वाली नाै विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 3435974 मतदाता हैं। 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मतदाता गाजियाबाद और सबसे कम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं।
पढ़ें :- सीएम ममता और जनता के बीच परिवार जैसा रिश्ता, मेयर फिरहाद हकीम ने कहा भाजपा सांप्रदायिक पार्टी
चुनाव आयोग के तरफ से जारी के आंकडों के मुताबिक गाजियाबाद सीट पर 12.87 फीसदी, मझवां 20.41 फीसदी, मीरापुर 26.18 फीसदी, खैर 19.18 फीसदी ,फूलपुर 17.68 फीसदी, कुंदरकी 28.54 फीसदी, करहल 20.71 फीसदी, कटेहरी 24.28 फीसदी, सीसामऊ 15.91 फीसदी मतदान हुआ है।
पुलिस पर पोलिंग एजेंट की पिटाई का आरोप
कानपुर की सीसामऊ सीट पर पोलिंग एजेंट बने युवक रशीद अहमद निवासी चमनगंज की पुलिस ने पिटाई कर दी। इस पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी और सपा नेता विकास सम्राट मुस्लिम जुबली बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।