1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले-समाजवादी पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा, ये 2027 में हो जाएगी समाप्त

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले-समाजवादी पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा, ये 2027 में हो जाएगी समाप्त

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) यूपी की जनता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना। मौर्य ने कहा कि महिलाओं के सुहाग को खतरे में डालना और जिन्हें राखी बांधी जाती है उन भाइयों के जीवन को खतरे में डालना।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) यूपी की जनता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना। मौर्य ने कहा कि महिलाओं के सुहाग को खतरे में डालना और जिन्हें राखी बांधी जाती है उन भाइयों के जीवन को खतरे में डालना। प्रदेश की जनता ने सपा को 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 में हराया है। 2024 में वो किसी तरह जनता को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब हो गए।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा के लिए कोई संभावना नहीं है। सपा में गुंडे और माफियाओं का बोलबाला है। 2027 के चुनाव में सपा यूपी में पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। वहीं, धुरंधर-2 फिल्म के बारे में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान कि भाजपा पैसे देकर फिल्में बनवाती है। इस पर केशव ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सत्ता से बाहर रहने के कारण परेशान हैं लेकिन 2047 तक उनके लिए कोई संभावना नहीं है।

पढ़ें :- अब माफिया मिट्टी में मिल गए हैं या फिर जेल में हैं...हमीरपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, अन्नदाताओं, महिलाओं, किसानों और युवाओं के प्रति समर्पित है। इस बार बहुत शानदार रबी की फसल हुई है। हालांकि अभी मौसम थोड़ा खराब हुआ उसमें जरुर किसानों को कुछ नुकसान भी हुआ, लेकिन इसका तत्काल आकलन करके मुआवज़ा दिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...